Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • प्रशिक्षण से महिला प्रधानों मे विकसित होगा नेतृत्व क्षमता-अजीत तिवारी

प्रशिक्षण से महिला प्रधानों मे विकसित होगा नेतृत्व क्षमता-अजीत तिवारी

प्रशिक्षण से महिला प्रधानों मे विकसित होगा नेतृत्व क्षमता-अजीत तिवारी

ग्रामीण न्यूज तेज नजर

लार। ‌राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकासखंड लार में महिला प्रधानों के क्षमता संवर्धन दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन हुआ।इस अवसर पर उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तथा महिला उत्थान के लिए महिलाओं का यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। महिलाएं अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों को जानने के बाद अपनी ग्राम पंचायत को सशक्त और सक्षम ग्राम पंचायत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, तथा स्वतंत्र रूप से अपने ग्राम पंचायत के निर्णय में भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगी ,साथ ही जेंडर आधारित भेदभाव को दूर करने में समाज में अग्रणी भूमिका निभा सकेंगी। इसके पश्चात राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने पंचायत की संरचना,पंचायती राज व्यवस्था ग्राम सभा तथा ग्राम पंचायत की बैठक कोरम गणपूर्ति तथा सूचना के साथ-साथ समितियां उसके गठन उसके कार्य दायित्व एवं कोरम के संदर्भ में उपस्थित ग्राम प्रधानों को विस्तार से जानकारी प्रदान किया ।प्रशिक्षक आशुतोष दुबे ने सतत विकास लक्ष्य के नौ बिंदुओं पर प्रधानों को विशेष रूप से जानकारी प्रदान की जिसमें स्वस्थ्य गांव ,बाल हितैषी गांव ,पर्याप्त जल युक्त गांव ,स्वच्छ और हरित गांव गरीबी मुक्त गांव के संदर्भ में लागत वाली तथा बिना लागत वाली योजनाओं से कैसे गांव के लोगों को जोड़ा जा सकता है विस्तार से प्रकाश डाला। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत की योजना बनाने से पहले ग्राम सभाओं की बैठकों का आयोजन किया जाना ग्राम पंचायत के बेहतरी के लिए जरूरी है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सलेमपुर धीरेंद्र सागर ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षणों से महिलाओं के आत्म सम्मान की वृद्धि होगी तथा ऊर्जा का संचार होगा जिससे वह अपने ग्राम पंचायत को महिलाएं प्रगतिशील ग्राम पंचायत बनाने की तरफ अग्रसर हो सकेंगी। इस अवसर पर सलेमपुर के ग्राम प्रधान रीता तिवारी, भागलपुर की ग्राम प्रधान प्रीति देवी तथा लड़ के ग्राम प्रधान कुसुम देवी ने खंड विकास अधिकारी को बुकें भेंट कर स्वागत किया। तथा पवन सिंह और कमलेश दुबे ने खंड विकास अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रशिक्षण के दौरान 40 महिला प्रधानों ने प्रतिभाग किया ।जिसमें, लार विकास खण्ड की दुर्गावती देवी ,सुनीता देवी ,अंजू देवी ,रिंकी देवी, सुमन देवी लीलावती देवी ,विकासखंड लार से कलावती देवी,कुसुम इंदु देवी सीता देवी आदि प्रधानों ने प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम के दौरान विकासखंड लार के खंड प्रेरक रामपति पांडे,प्रेम शंकर यादव ,विकासखंड सलेमपुर के खंड प्रेरक रवि शंकर मिश्रा,सौरभ तिवारी भागलपुर से अनिल मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

See also  रतनपुरा में मच्छरों का आतंक, दवा छिड़काव न होने से ग्रामीण परेशान — संतोष साहनी पर उदासीनता के आरोप

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required