देवरिया में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
देवरिया में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
देवरिया, 19 अप्रैल 2026।
अग्निशमन तथा आपात सेवा, जनपद देवरिया द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान स्कॉलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राघवनगर, बीएन पब्लिक स्कूल, केडी पब्लिक स्कूल उमनागर, सेंट जेवियर्स स्कूल गौरीबाजार, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल भाटपाररानी, एसबीटी पब्लिक स्कूल गौरीबाजार एवं आरएसएस अकैडमी सलेमपुर में “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज—आग की रोकथाम के लिए एक साथ” थीम पर निबंध लेखन एवं चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गैस सिलेंडर एवं शॉर्ट-सर्किट से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में सतर्कता एवं सूझबूझ से कार्य करने के लिए जागरूक किया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी विशाल यादव एवं उनकी टीम द्वारा विद्यालयों में अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी देते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।