Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • “सुप्रिया पटेल ने प्रदेश में पाया 10वां स्थान, लारी कॉन्वेंट में जश्न का माहौल”

“सुप्रिया पटेल ने प्रदेश में पाया 10वां स्थान, लारी कॉन्वेंट में जश्न का माहौल”

जनपद देवरिया लार ओकेएम इंटर कालेज के अध्यापक स्व. जनाब कदीर लारी ने वर्ष 1984 में लारी कॉन्वेंट की नींव रखते समय यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के प्रदेश स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त करने का सपना अवश्य देखा होगा। वर्ष 2005 से लगातार हाईस्कूल परीक्षाओं में यहां के छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होते आ रहे हैं।
वर्ष 2026 में इस परंपरा को नई ऊंचाई तब मिली, जब छात्रा सुप्रिया पटेल ने 94.5% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि निश्चित रूप से स्व. कदीर लारी की आत्मा को सुकून पहुंचाने वाली है और विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों ने फूल-मालाओं से विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  देवरिया पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सेवा अनुशासन का पालन न करने के चलते सस्‌पेंड.नियुक्ति विभाग ने की सख्त कार्रवाई

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required