Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार संविलियन विद्यालय परासी चकलाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन।

लार संविलियन विद्यालय परासी चकलाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन।

लार संविलियन विद्यालय परासी चकलाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन।

देवरिया, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत लार संविलियन विद्यालय, परासी चकलाल से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ तक ले जाकर “दो बूंद जिंदगी की” पिलाई गई। इस दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक भी किया गया।

आंगनवाड़ी  कार्यकर्ती विद्आयावती देवी व आशा कार्यकर्ती  मधु मिश्रा , आशा देवी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से प्रभावित न हो।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा खातून उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी अभिभावकों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सहयोग करने तथा प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाने का आग्रह किया।

See also  देवरिया: कुन्नू (15) की सड़क हादसे में मौत, हाईस्कूल रिजल्ट से पहले बुझा चिराग

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required