Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार चौकी चार दिन से प्रभारी विहीन, कस्बे में बढ़ी बेचैनी

लार चौकी चार दिन से प्रभारी विहीन, कस्बे में बढ़ी बेचैनी

लार चौकी चार दिन से प्रभारी विहीन, कस्बे में बढ़ी बेचैनी

देवरिया। जिले का संवेदनशील कस्बा लार चौकी पिछले चार दिनों से बिना प्रभारी के चल रहा है, जिससे कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

मंगलवार को दुष्कर्म के एक मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी नए प्रभारी की तैनाती नहीं की गई, जिससे कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संवेदनशील कस्बा लार चौकी पर तत्काल प्रभारी की नियुक्ति जरूरी है, अन्यथा कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

सवाल यह है कि क्या पुलिस प्रशासन लापरवाही कर कस्बे को असुरक्षित छोड़ रहा है?

See also  यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required