Search for:
  • Home/
  • देश/
  • संविलयन विद्यालय खरवनिया नवीन के दो छात्रों का एनएमएमएसई में चयन, विद्यालय में हर्ष

संविलयन विद्यालय खरवनिया नवीन के दो छात्रों का एनएमएमएसई में चयन, विद्यालय में हर्ष

संविलयन विद्यालय खरवनिया नवीन के दो छात्रों का एनएमएमएसई में चयन, विद्यालय में हर्ष

देवरिया। शिक्षा क्षेत्र  से एक गौरवपूर्ण समाचार सामने आया है। जनपद देवरिया क्षेत्र लार संविलयन विद्यालय खरवनिया नवीन के दो विद्यार्थियों — विक्की प्रसाद (पुत्र मोतीलाल) एवं चांदनी (पुत्री दयाशंकर प्रसाद) — का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) की चयन सूची में हुआ है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रसेन गुप्ता ने मीडिया को बताया कि यह विद्यालय के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि समय पर सूचना प्रेषित करने एवं विद्यार्थियों को सही दिशा में प्रेरित करने में एनएमएमएसई टीम तथा खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए विद्यालय परिवार उनकी सराहना करता है।
उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

See also  निर्माण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, दो ठेकेदारों पर एफआईआर के निर्देश

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required