Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया-बलिया में पेट्रोल-डीजल संकट, सपा सांसद ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

देवरिया-बलिया में पेट्रोल-डीजल संकट, सपा सांसद ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

देवरिया-बलिया में पेट्रोल-डीजल संकट, सपा सांसद ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

देवरिया/सलेमपुर।
सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने प्रदेश के मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र लिखकर देवरिया और बलिया जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति बाधित होने का गंभीर मुद्दा उठाया है।
सांसद ने अपने पत्र में बताया कि पिछले कुछ दिनों से डिपो स्तर से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई रुक गई है, जिसके चलते कई पेट्रोल पंप पूरी तरह खाली हो चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि एक सप्ताह पहले भुगतान करने के बावजूद पंप संचालकों को तेल नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों की स्थिति को चिंताजनक बताया, जहां ईंधन के अभाव में ट्रक, बस और अन्य वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आवश्यक वस्तुओं के परिवहन पर भी असर पड़ा है और आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो रही है, जिससे बाजार में महंगाई और वस्तुओं की कमी की स्थिति बन रही है।
सांसद ने यह भी कहा कि डीजल की कमी का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। सिंचाई और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उत्पादन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।
इस पूरे मामले को जनहित में अत्यंत गंभीर बताते हुए सांसद ने मुख्य सचिव से तत्काल हस्तक्षेप करने और संबंधित विभागों एवं तेल कंपनियों को निर्देश देकर देवरिया व बलिया के सभी पेट्रोल पंपों पर जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

See also  जनाजे की नमाज पढ़ा मिट्टी देने गये पेश इमाम का चप्पल चोरी

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required