Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • नवीन सत्र के पहले दिन विद्यालय में उत्सव का माहौल, रैली, सम्मान समारोह व जन्मदिन उत्सव आयोजित

नवीन सत्र के पहले दिन विद्यालय में उत्सव का माहौल, रैली, सम्मान समारोह व जन्मदिन उत्सव आयोजित

नवीन सत्र के पहले दिन विद्यालय में उत्सव का माहौल, रैली, सम्मान समारोह व जन्मदिन उत्सव आयोजित

देवरिया, लार क्षेत्र

दिनांक 1 अप्रैल 2026 को नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर संविलियन विद्यालय खरवनिया (नवीन), क्षेत्र लार, जनपद देवरिया में विभिन्न कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशित बच्चों के स्वागत से हुई, जहां उन्हें फूल, अक्षत एवं टीका लगाकर सम्मानपूर्वक विद्यालय परिवार में शामिल किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों ने जोशीले नारों के साथ शिक्षा का संदेश दिया।
इसके उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, एसएमसी अध्यक्ष, बीडीसी सदस्य, सक्रिय सदस्यों, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों की उपस्थिति में “स्कूल चलो अभियान” को लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बच्चों की शिक्षा को लेकर जागरूकता पर जोर दिया गया।


कार्यक्रम के अगले चरण में सभी विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया और जलपान की व्यवस्था भी की गई। गुरुजनों ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा 8 की छात्रा कुमारी तन्नू का जन्मदिन मनाया गया, जहां केक काटकर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और “हैप्पी बर्थडे” गाकर खुशी जाहिर की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उत्तम यादव एवं मुख्य अतिथि श्री मंजीत यादव ने की, जबकि संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री इन्द्रसेन गुप्ता द्वारा किया गया।
विद्यालय के परीक्षा परिणाम तैयार करने में प्राथमिक स्तर पर श्री पंकज सिंह, श्री संदीप कुमार, श्री आशुतोष सिंह, श्री अंकित सिंह एवं श्रीमती सुमन देवी तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर श्री प्रमोद कुमार एवं श्री रवि प्रताप का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की साफ-सफाई एवं सजावट में श्रीमती सुशीला देवी एवं श्रीमती प्रभावती देवी ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती ललिता देवी, श्री विक्की रजक, कु. चांदनी, सुमित कुमार, अनामिका, प्रदीप कुमार, श्रीमान शर्मा जी सहित अन्य सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा।
अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री इन्द्रसेन गुप्ता ने सभी आगंतुकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

See also  जनता त्रस्त अधिकारी मस्त ओवरलोड ट्रक तोड़ रहे सड़क

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required