प्रदेश सरकार का बजट विकास काे नयी गति प्रदान करेगा-कन्हैया लाल जायसवाल
प्रदेश सरकार का बजट विकास काे नयी गति प्रदान करेगा-कन्हैया लाल जायसवाल
ग्रामीण न्यूज तेज नजर
सलेमपुर। भाजपा मण्डल सलेमपुर के जिला प्रतिनिधि एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया यह बजट आम जनमानस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई गति प्रदान करेगा। इस बजट में महिला, किसान और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम होगी।
उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव वर्ष में प्रस्तुत यह बजट समाज के वंचित वर्ग के जीवन में खुशहाली लाने वाला है। गरीब किसान महिला उत्थान व वंचित को वरीयता को समर्पित है। यह आठ लाख आठ हजार करोड़ रुपये का बजट उत्तर प्रदेश का आज तक सबसे बड़ा बजट है। इस बजट के माध्यम से 58 नगर निकायों को स्मार्ट नगर निकाय के रूप में विकसित करना। इस बजट में जीरो पावर्टी अभियान के तहत गरीबी कम करने का लक्ष्य है। गरीब विधवाओं की बेटियों की शादी में सरकार की तरफ से एक-एक लाख रुपये देने और मेधावी छात्राओं को वरीयता के आधार पर स्कूटी देने का प्रावधान किया गया है। यह बजट समाज के वंचित वर्ग के जीवन में खुशहाली लाने वाला है।
यह बजट उत्तर प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है वाला है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ऐलान किया कि संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अब हर महीने न्यूनतम 16,000 से 18,000 रुपये मानदेय मिलेगा. इसके अलावा, इन कर्मचारियों की भर्ती अब निजी एजेंसियों के बजाय सरकारी निगमों के माध्यम से की जाएगी।