Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सीएम योगी ने अस्पताल में ओम प्रकाश राजभर से की मुलाकात

सीएम योगी ने अस्पताल में ओम प्रकाश राजभर से की मुलाकात

सीएम योगी ने अस्पताल में ओम प्रकाश राजभर से की मुलाकात

ग्रामीण न्यूज तेज नजर लखनऊ, संवाददाता

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात कर हालचाल जाना।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने राजभर के पुत्र अरविंद राजभर और अरुण राजभर से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तथा अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि राजभर की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद कई मंत्री उनसे मिलने अस्पताल पहुँचे और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

गौरतलब है कि रविवार को अचानक चक्कर आने और चलने में दिक्कत की शिकायत पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक उन्हें लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुँचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि ओमप्रकाश राजभर को माइनर स्ट्रोक की समस्या थी, जिनका इलाज जारी है।

फोटो : सीएम योगी आदित्यनाथ मेदांता अस्पताल में ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात करते हुए

See also  सरदार पटेल पर कंगना की टिपण्णी घोर निंदनीयः पटेल उदय

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required