Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • कंपोजिट विद्यालय की छात्रा बनी थाना प्रभारी

कंपोजिट विद्यालय की छात्रा बनी थाना प्रभारी

कंपोजिट विद्यालय की छात्रा बनी थाना प्रभारी

आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को जनपद देवरिया के विकास क्षेत्र लार अंतर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कंपोजिट विद्यालय रावतपार अमेठिया (कक्षा 1 से 8) की छात्राओं को थाना लार का भ्रमण कराया गया।

इस दौरान कक्षा 8 की छात्रा रेनू पाल ने एक घंटे के लिए थाना प्रभारी की भूमिका निभाई। छात्रा ने समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और उपस्थित लेखपाल एवं उपनिरीक्षक (SI) को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

यह आयोजन महिला सशक्तिकरण एवं छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

See also  उप डाकघर लार में नहीं है जनरेटर-इन्वर्टर, बिजली कटौती में ठप पड़ जाता है सारा काम

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required