Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • रात में उड़ते ड्रोन से दहशत, सांसद रमाशंकर राजभर ने प्रशासन को घेरा

रात में उड़ते ड्रोन से दहशत, सांसद रमाशंकर राजभर ने प्रशासन को घेरा

 ग्रामीण न्यूज तेज नजर देवरिया

रात में उड़ते ड्रोन से दहशत, सांसद रमाशंकर राजभर ने प्रशासन को घेरा

देवरिया। जिले में रात के अंधेरे में उड़ रहे रहस्यमयी ड्रोनों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीणों में भय और आशंका का माहौल है। इस मुद्दे पर सांसद रमाशंकर राजभर ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सांसद राजभर ने कहा कि गौरीबाजार, रुद्रपुर और एकौना थाना क्षेत्रों के लगभग दो दर्जन गाँवों में लगातार रात 8 बजे के बाद ड्रोन उड़ने की शिकायतें मिल रही हैं। ग्रामीणों ने इन ड्रोनों की तस्वीरें भी ली हैं। सांसद ने खुलासा किया कि उनके स्वयं के निवास स्थान पर भी ड्रोन से तस्वीरें खींची गईं, जिससे महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई है।

उन्होंने सवाल उठाया कि —
आखिर इतनी बड़ी संख्या में ड्रोन उड़ाने वाले कौन लोग हैं?
उनकी मंशा क्या है?
क्या यह किसी संगठित गिरोह का काम है?

राजभर ने आशंका जताई कि यह किसी एक व्यक्ति का शौक नहीं, बल्कि इसके पीछे बड़े पैमाने पर सुनियोजित प्रयास हो सकता है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि समय रहते इन घटनाओं पर लगाम नहीं लगी, तो यह मामला किसी बड़े अप्रिय हादसे और अफवाहों का कारण बन सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी “मुंहनोचवा” जैसी अफवाहों ने समाज में भय का वातावरण बना दिया था।

सांसद ने कहा, “ग्रामीणों की सुरक्षा और आशंकाओं की अनदेखी करना प्रशासन के लिए गंभीर नतीजे ला सकता है।” उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि रात में ड्रोन उड़ाने की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

See also  लार पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण किया

ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में घरों के ऊपर मंडराते ड्रोन उनकी निजता पर हमला हैं और इससे अपराध की आशंका भी बढ़ रही है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन घटनाओं का पर्दाफाश कर पाएगा या नहीं।

फिलहाल, रहस्यमयी ड्रोन पूरे जिले में दहशत का पर्याय बन चुके हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required