Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया PWD ऑफिस में हंगामा – ठेकेदार ने AE पर किया हमला, सरकारी फाइलें फाड़ीं, पुलिस ने दबोचा!

देवरिया PWD ऑफिस में हंगामा – ठेकेदार ने AE पर किया हमला, सरकारी फाइलें फाड़ीं, पुलिस ने दबोचा!

 ग्रामीण न्यूज तेज नजर देवरिया

 

देवरिया PWD ऑफिस में हंगामा – ठेकेदार ने AE पर किया हमला, सरकारी फाइलें फाड़ीं, पुलिस ने दबोचा!

देवरिया जिले के लोक निर्माण विभाग (PWD) प्रांतीय खंड में शनिवार देर शाम जमकर हंगामा हो गया। बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार और सहायक अभियंता (AE) के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट, धमकी और फाइलें फाड़ने तक की नौबत आ गई।

AE क्षितिज जायसवाल ने आरोप लगाया कि महुआबारी निवासी ठेकेदार नुरूल होदा उर्फ भलाऊ ने ऑफिस में घुसकर उनका गला दबाया और जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं, ठेकेदार ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ डाले। शोरगुल सुनकर पहुंचे जेई और कर्मचारी बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने थोड़ी देर बाद उसे हिरासत में ले लिया।

ठेकेदार का पलटवार – भलाऊ का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के रुद्रपुर दौरे से पहले उसने काम कराया था, लेकिन भुगतान किसी और को कर दिया गया। इसी का विरोध करने गया था, तभी विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

सदर कोतवाली पुलिस ने अभियंता की तहरीर पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा और अभिलेख नष्ट करने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सीओ सिटी संजय रेड्डी ने कहा – “आरोपी से पूछताछ चल रही है, जांच पूरी होते ही सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।”

सरकारी दफ्तर में मारपीट और गला दबाने की घटना ने पूरे PWD विभाग में सनसनी फैला दी है।

See also  मोबाइल ऐप के जरिए पहली बार वटिंग बिहार के लिए गर्व की बात

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required