लार–सलेमपुर मार्ग पर भ्रष्टाचार की पोल खोलती टूटी सड़कें
लार–सलेमपुर मार्ग पर भ्रष्टाचार की पोल खोलती टूटी सड़कें
जनपद देवरिया
लार से सलेमपुर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य अभी दो–ढाई महीने पहले ही पूरा हुआ था। लेकिन नवलपुर ससला पिपरा से नवलपुर तक इस मार्ग के दर्जनों हिस्से पहले ही जगह-जगह से उखड़ चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का इस तरह टूट जाना सरकार की सिस्टम की कमी है या ठेकेदार की मनमानी, दोनों ही गंभीर सवाल खड़े करते हैं। आखिर सड़क बनने के तुरंत बाद ही रिपेयरिंग का काम क्यों शुरू हो रहा है? यह सीधे-सीधे भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है।
लोग अक्सर विदेशों की मिसाल देते हैं। वहां सड़क बनने के समय उसकी एक्सपायरी डेट तक लिखी जाती है और वह सड़क उतने समय तक बिना टूटे रहती भी है। लेकिन भारत में हालात इसके उलट हैं। यहां सड़क बनने से पहले ही उसके टूटने की नौबत आ जाती है और रिपेयरिंग का कार्य शुरू कर दिया जाता है।

यह स्थिति साफ बताती है कि कहीं न कहीं गुणवत्ता से समझौता किया गया है और जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ है। सवाल यह है कि जिम्मेदारी कौन लेगा—सरकारी सिस्टम या फिर ठेकेदार?