Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सरयू नदी में कलश भरने गए तीन युवक डूबे, एक को नाविक ने बचाया

सरयू नदी में कलश भरने गए तीन युवक डूबे, एक को नाविक ने बचाया

 ग्रामीण न्यूज तेज नजर देवरिया

 

सरयू नदी में कलश भरने गए तीन युवक डूबे, एक को नाविक ने बचाया

देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र के गौरा घाट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए कलश भरने गए चार युवक सरयू नदी की तेज धार में बह गए। इनमें से एक युवक को नाविक ने बहादुरी दिखाते हुए बचा लिया, जबकि तीन युवक लापता हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे चार युवक स्नान व कलश भरने के लिए नदी में उतरे थे। पानी भरते समय वे अचानक गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। सरयू की तेज धारा के कारण वे खुद को संभाल नहीं पाए।

चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। इस दौरान एक नाविक ने लंगर फेंककर गांगुली (निवासी नई बाजार, चौरी-चौरा, गोरखपुर) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि विवेक (19), रणजीत (16) और शेखर (16), तीनों लहछुआ गांव, बरहज निवासी, नदी की धारा में बह गए।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापना का सामूहिक आयोजन चल रहा है। चारों युवक कई दिन से तैयारी में जुटे थे और सुबह कलश भरने के लिए सरयू तट पर पहुंचे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

प्रशासनिक टीम और गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश जारी है।

See also  रसोइया चयन/नवीनीकरण 2025-26 की प्रक्रिया शुरू, 23 अप्रैल तक करें आवेदन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required