Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया-बलिया मार्ग पर मौत का गड्ढा: NH विभाग बना मूक दर्शक, दो राहगीरों ने दिखाई मानवता

देवरिया-बलिया मार्ग पर मौत का गड्ढा: NH विभाग बना मूक दर्शक, दो राहगीरों ने दिखाई मानवता

देवरिया-बलिया मार्ग पर मौत का गड्ढा: NH विभाग बना मूक दर्शक, दो राहगीरों ने दिखाई मानवता

देवरिया। देवरिया-बलिया को जोड़ने वाला पक्का पुल मार्ग इन दिनों हादसे को दावत दे रहा है। तुतीर्पार एस्सार पेट्रोल पंप के ठीक सामने सड़क टूटकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई है, जो अब जालेवा तालाब का रूप ले चुकी है। पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग को नेशनल हाईवे विभाग को हैंडओवर कर दिया, लेकिन एनएच विभाग इस खतरनाक गड्ढे से या तो बेखबर है या जानबूझकर अनजान बना हुआ है।

यह सड़क दिन-रात सैकड़ों वाहनों का प्रमुख मार्ग है। छोटे चारपहिया वाहनों और बाइक सवारों का लगातार आवागमन रहता है। इसी बीच तुतीर्पार चौराहा के पास सड़क धंस जाने से गहरी खाई बन गई है, जो कभी भी बड़ा हादसा करा सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद विभाग के अधिकारी मौके पर झांकने तक नहीं आए। इस बीच लार थाना क्षेत्र के दो संवेदनशील युवकों ने सराहनीय पहल करते हुए गड्ढे के किनारों पर ईंट रख दी ताकि राहगीर सावधान रहें।

ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कर खतरनाक गड्ढे को भरवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते विभाग नहीं जागा तो यह गड्ढा किसी की जान ले सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है — “अबकी बार हादसा हुआ तो जिम्मेदारी एनएच विभाग की होगी।”

See also  पत्रकार एकता समन्वय समिति की स्थापना दिवस 24 जून को मनाया जाएगा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required