Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने आयुष चिकित्सालय खामपार का किया निरीक्षण

सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने आयुष चिकित्सालय खामपार का किया निरीक्षण

सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने आयुष चिकित्सालय खामपार का किया निरीक्षण

भाटपार रानी देवरिया। आयुष चिकित्सालय खामपार भाटपार रानी की जनता के लिए चिकित्सकीय सेवा में अपना अलग कीर्तिमान स्थापित किया हुआ है।
सलेमपुर लोकसभा के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी खामपार पहुंच कर आयुष चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किए व चिकित्सकों, कर्मचारियों व जनता से संवाद कर समस्याओं से अवगत हुए तथा बेहतर व्यवस्था हेतु हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिए।
चिकित्सा अधीक्षक डा. विनोद कुमार यादव ने सांसद रमाशंकर विद्यार्थी से अस्पताल में मरीजों के सापेक्ष दवा की उपलब्धता, स्टाफ के रहने की मुकम्मल व्यवस्था न होने तथा सोलर पैनल लगवाने की मांग किया।डा. विनोद कुमार यादव ने कहा कि चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा सर्वाधिक मरीजों की सेवा का रिकॉर्ड,पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान लाने वाले अस्पताल को विशेष बजट,दवा उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा स्टाफ के रहने की मुकम्मल व्यवस्था के साथ निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए सोलर पैनल लगवाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र द्वारा समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है लेकिन आश्वासन की घुट्टी ही सहारा है।

See also  NH-727A पर हाईमास्ट लाइटें बनी शोपीस, अंधेरे में गुजरने को मजबूर राहगीर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required