Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया में सीटेट परीक्षा का पहला दिन संपन्न, हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

देवरिया में सीटेट परीक्षा का पहला दिन संपन्न, हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

देवरिया में सीटेट परीक्षा का पहला दिन संपन्न, हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

देवरिया।7 फरवरी
जनपद देवरिया में शनिवार  को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में बीएड, डीएलएड सहित हजारों की संख्या में प्रशिक्षु एवं कार्यरत शिक्षकों ने भाग लिया।
परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा तनाव और भय देखा गया। कई शिक्षकों का कहना है कि यदि सीटेट या टेट उत्तीर्ण नहीं हुआ तो उनकी नौकरी पर संकट खड़ा हो सकता है, वहीं भविष्य में प्रमोशन से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसी चिंता के चलते बड़ी संख्या में कार्यरत शिक्षकों ने भी इस बार परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

रविवार को भी प्राइमरी और जूनियर स्तर की सीटेट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई हैं। जनपद के विभिन्न पब्लिक स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह से ही अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भीड़ देखने को मिली।
अभ्यर्थियों को छोड़ने और लेने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों व परिजनों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे, जिससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। खासकर परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, वहीं पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

See also  7 सूत्रीय मांगों को लेकर एडीओ पंचायत सेवा संघ ने डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के शीघ्र समाधान की उठाई मांग

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required