Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • कैंसर से जूझते हुए सिपाही प्रवीण गोंड का निधन, गांव में शोक की लहर

कैंसर से जूझते हुए सिपाही प्रवीण गोंड का निधन, गांव में शोक की लहर

कैंसर से जूझते हुए सिपाही प्रवीण गोंड का निधन, गांव में शोक की लहर

संतकबीर नगर जिले के थाना बखिरा में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही प्रवीण गोंड (35 वर्ष) का निधन हो गया। वह बीते आठ महीने से कैंसर से पीड़ित थे और बनारस के अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इलाज से लौटने के कुछ दिन बाद ही अचानक तबीयत बिगड़ गई।

उनके साथी चंद्रेश सैनी, गांधीजी बाबू और अरविंद गोंड उन्हें तत्काल देवरिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रवीण अपने पीछे पत्नी चंदा देवी और तीन साल के बेटे शिवांश को छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई विजय गोंड परिवार के सहारे बने हुए हैं।

भाजपा नेता डॉ. अरविंद सहाय ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चंकी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

टीकमपार गांव में इस दुखद घटना से मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण स्तब्ध हैं।

See also  गोपालगंज में ठेकेदार को घर से बुलाकर अपराधियों ने मार दी गोली

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required