Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सलेमपुर सीओ दीपक शुक्ला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली

सलेमपुर सीओ दीपक शुक्ला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली

सलेमपुर सीओ दीपक शुक्ला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली

देवरिया, संवाददाता। सलेमपुर क्षेत्राधिकारी (सीओ) के पद पर कार्यरत दीपक शुक्ला ने निजी कारणों के चलते स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। शासन ने उनके आवेदन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रविवार को वह आधिकारिक रूप से पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जबकि उनकी निर्धारित सेवा निवृत्ति वर्ष 2030 में होनी थी।

जौनपुर जिले के मुगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के लौह गांव निवासी दीपक शुक्ला वर्तमान में सलेमपुर सीओ के पद पर तैनात थे। उन्होंने कुछ महीने पहले व्यक्तिगत कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हेतु आवेदन दिया था। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी।

लंबी प्रक्रिया के बाद शासन ने उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके साथ ही 31 अगस्त को उनकी सेवानिवृत्ति सुनिश्चित हो गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने उनके विदाई समारोह की तैयारी शुरू कर दी है।

सीओ दीपक शुक्ला का कहना है कि उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन पारिवारिक कारणों से किया था। हालांकि आदेश की प्रति अब तक उन्हें प्राप्त नहीं हुई है

See also  शहजाद जफर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज लार में विदाई समारोह आयोजित

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required