देवरिया कप्तान ने किया बड़े पैमाने पर फेरबदल, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले
देवरिया कप्तान ने किया बड़े पैमाने पर फेरबदल, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले
देवरिया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक देवरिया ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को बड़े पैमाने पर निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में कई थानों के थानाध्यक्ष बदल दिए गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार—
निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली से हटाकर प्रभारी मॉनीटरिंग सेल बनाए गए हैं।
निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को अपराध एवं कानून व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक थाना रूद्रपुर तैनात किया गया है।
निरीक्षक अजय कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना भलुअनी से हटाकर साइबर थाना भेजे गए हैं।
उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय को एसएसआई भलुअनी से पदोन्नति देकर थानाध्यक्ष भलुअनी की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक गोरखनाथ सरोज को थाना रामपुर कारखाना से हटाकर एएचटी प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र को एसएसआई खुखुन्दू और उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह को थानाध्यक्ष खामपार बनाया गया है।
उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी को खामपार से हटाकर थानाध्यक्ष लार और उपनिरीक्षक विशाल कुमार को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बघौचघाट बनाया गया है।
उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार अस्थाना को बघौचघाट से हटाकर एसएसआई लार और निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी को लार से हटाकर प्रभारी निरीक्षक एकौना नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार राय को एकौना से हटाकर थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना और निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया को पुलिस लाइन से हटाकर अपराध एवं कानून व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक गौरीबाजार भेजा गया है।
उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद को गौरीबाजार से हटाकर थानाध्यक्ष मदनपुर और निरीक्षक अनिल कुमार को मदनपुर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक रूद्रपुर बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अनुपालन आख्या गोपनीय अनुभाग में प्रस्तुत करने को कहा गया है।