चार साल बेमिसाल उत्सव की तैयारी बैठक सम्पन्न, किसान मोर्चा के कार्यों की हुई सराहना
चार साल बेमिसाल उत्सव की तैयारी बैठक सम्पन्न, किसान मोर्चा के कार्यों की हुई सराहना
देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की वर्तमान कार्यकारिणी के चार वर्ष पूर्ण होने पर 1 से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाले “चार साल बेमिसाल उत्सव” की तैयारी बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा सुनील गुप्ता ने कहा कि किसान मोर्चा देवरिया का कार्य पिछले चार वर्षों में अत्यंत सराहनीय रहा है। मोर्चा ने जनपद के किसानों तक भाजपा सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठनात्मक दायित्वों को निष्ठा से निभाते हुए गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यकारिणी के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें रक्तदान, पशु आरोग्य शिविर, किसान परिवारों के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। साथ ही कार्यकर्ता केंद्र की 11 वर्ष और यूपी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएंगे।
बैठक में भाजपा महामंत्री प्रमोद शाही, भगवान यादव, मुकेश राय, अरुण मिश्र, सत्येन्द्र सिंह सोनू, बलवंत सिंह, रामेश्वर यादव, विजेंद्र चौहान, सुमन्त चतूर्वेदी, गुड्डू यादव, वीरेंद्र पाठक व विजय कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।