देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का उत्पात, आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमला
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का उत्पात, आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमला
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात हंगामे का माहौल देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक किन्नरों के एक समूह ने स्टेशन परिसर में अवैध वसूली को लेकर उपद्रव शुरू कर दिया।
शिकायत मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और किन्नरों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान किन्नरों ने इंस्पेक्टर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इंस्पेक्टर जान बचाकर पोस्ट की ओर भागे लेकिन किन्नरों ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया।
करीब 30 मिनट तक प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। किन्नरों ने आरपीएफ कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे यात्री भी दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। इस बीच जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और किन्नरों को खदेड़ने में सफल रही।
घटना का एक वीडियो एक यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना से रेल संचालन भी प्रभावित हुआ। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।