लार बिजली व्यवस्था को लेकर हैरान व परेशान है लार पुर्वी के ग्रामीण क्षेत्र के लोग
लार बिजली व्यवस्था को लेकर हैरान व परेशान है लार पुर्वी के ग्रामीण क्षेत्र के लोग
सरकार द्वारा मिलने वाली मुख्य सुविधाएं पानी, सड़क, बिजली इन तीनों का अभाव
देवरिया जनपद संवाददाता ग्रामीण न्यूज तेज़ नजर
लार बिजली व्यवस्था को लेकर हैरान व परेशान है लार पुर्वी के ग्रामीण क्षेत्र के लोग। बिजली को लेकर सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, घरों में रह रहे छोटे-छोटे मासूम बच्चों व महिलाओं तथा अस्वस्थ लोगों से लेकर बुजुर्ग तक के लिए चुनौती बन गया है । रोज रोज बिजली फाल्ट तथा बिजली को एक घंटे में दर्जनों बार आना-जाना ,अप डाउन करना तथा ट्रांसफार्मर के पास लगें फ्यूज उड़ना बार बार बिजली कर्मचारीयों को बुलाकर ठीक कराना और दक्षिणा देने से परेशान हो गये है गांव के जिम्मेदार । भीषण गर्मी और बिजली व्यवस्था को लेकर रात में लोगों की नीद हराम हो गई है।

यह प्रक्रिया लगभग एक महीने से झेल रहे हैं लार के पुर्वी एलाके के पटनेजी, दोगारी, मटियरा, गौरी बलुआ, रोपन छपरा, रतनपुरा ,परासी चकलाल जैसे दर्जनों गांव सामिल है।
वही न्याय पंचायत रोपन छपरा की बात की जाए तो दो वर्षों से सड़क का कार्य अधूरा,हर घर जल मिशन के तहत पानी का कार्य अधूरा , बिजली समस्या,इस न्याय पंचायत के रतनपुरा ,पारसी चकलाल ,गौरा पांडे आदि गांव में जो मुख्य सुविधाएं हैं जो सरकार द्वारा मिलना चाहिए जैसे पानी, सड़क, बिजली इन तीनों चीजों के अभाव(कमी) नजर आ रहा है। एसा पहली बार हुआ है…….