Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सर्वेश बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष

सर्वेश बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष

सर्वेश बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष

हरिप्रताप बने मंत्री तो तारा मुन्नी सिंह बनी महिला अध्यक्ष

रियासत अली

आज पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लॉक इकाई देवरिया सदर का चुनाव ब्लॉक चुनाव अधिकारी जितेंद्र भारती एवं सह चुनाव अधिकारी अमन पांडेय के देखरेख में विकासखंड सदर के सभागार में संपन्न हुआ ।
ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु सर्वेश कुमार भारती, महिला अध्यक्ष के लिए श्रीमती तारा मुन्नी सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष के लिए ज्ञानचंद तिवारी, ब्लॉक मंत्री के लिए हरी प्रताप शर्मा, ब्लॉक प्रवक्ता के लिए केशव कुमार यादव, ब्लॉक संगठन मंत्री के लिए रविकांत पांडे तथा ब्लॉक कोषाध्यक्ष के लिए बबलू प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।
ब्लाक चुनाव अधिकारी जितेंद्र भारती ने बताया कि सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सर्वेश कुमार भारती को अध्यक्ष, हरी प्रताप शर्मा को मंत्री, तारा मुन्नी सिंह को महिला अध्यक्ष, ज्ञानचंद तिवारी को उपाध्यक्ष, केशव कुमार यादव को प्रवक्ता, रविकांत पांडेय को संगठन मंत्री तथा बबलू प्रसाद को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित प्रभारी खंड विकास अधिकारी गंगेश शुक्ला ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों के समस्याओं के समाधान लिए हमारे दरवाजे सदैव खुले है। आप सभी के सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर सभी निर्वाचित पदाधिकारी को उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, जिला प्रवक्ता ब्रह्मदेव मिश्र, जिला कार्यवाहक मंत्री सुनील कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सौरभ द्विवेदी, ग्राम विकास अधिकारी संघ के पूर्व जिला मंत्री राजीव शंकर मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, लियाकत अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रपुर अभय सिंह सहित संतोष पांडेय, कन्हैयालाल, रिजवाना खातून, नुसरत जहां, मीना गुप्ता, रमेश पति त्रिपाठी,सत्य प्रकाश सिंह, नवीन तिवारी, तकनीकी सहायक विनोद सिंह, हरिगोविंद सिंह, नागेंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान गण लाल साहब एडवोकेट, डॉक्टर सत्येंद्र तिवारी, जय प्रकाश चौहान, धर्मेंद्र कुमार, दरोगा प्रसाद, किरण कुमार निराला, सुनील धर द्विवेदी आदि ने बधाई दिया।

See also  बुजुर्ग ने कुर्बानी के नाम पर अपना ही गला रेता.गोरखपुर मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान हुई मौत

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required