Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • 450 पेटी अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर सलाखों के पीछे

450 पेटी अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर सलाखों के पीछे

450 पेटी अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर सलाखों के पीछे

ग्रामीण न्यूज तेज नजर, देवरिया।
देवरिया पुलिस ने शराब माफियाओं की कमर तोड़ते हुए ऑपरेशन प्रहार में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मेहरौना चेकपोस्ट पर ट्रक से बरामद 450 पेटी (3949.2 लीटर) अंग्रेजी शराब ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के सख्त आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ल के नेतृत्व में थाना लार पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की पुख्ता सूचना पर रोका गया ट्रक UP 25 BT 9727, और जब तलाशी ली गई तो अंदर से निकलीं शराब की सैकड़ों पेटियाँ। ये शराब पंजाब से बिहार खपाने के लिए भेजी जा रही थी।

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया—

डबलू कुमार, पुत्र मंगल पासवान, मूल निवासी जगरनाथपुर, थाना कुढनी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)।

अमन कुमार, पुत्र शोनू पासवान, निवासी वार्ड नं. 01, जगरनाथपुर, थाना कुढनी, मुजफ्फरपुर (बिहार)।

दोनों को सलाखों के पीछे डालते हुए ट्रक व शराब जब्त कर ली गई है। थाना लार पर मुकदमा संख्या 292/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने दो टूक कहा
“शराब माफियाओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वालों की जगह अब सिर्फ जेल की काल कोठरी है।”

See also  लार पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण किया

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required