Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर पत्रकार एकता समन्वय समिति ने दी श्रद्धांजलि

श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर पत्रकार एकता समन्वय समिति ने दी श्रद्धांजलि

श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर पत्रकार एकता समन्वय समिति ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर आज विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर पत्रकार एकता समन्वय समिति ने भी बाबू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पत्रकार एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विश्वामित्र मिश्र ने कहा कि कल्याण सिंह जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा, ईमानदारी और राष्ट्रहित को समर्पित रहा। वे हर जनप्रतिनिधि और पत्रकार के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर लारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबू जी ने सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों और पत्रकारिता की स्वतंत्रता का सम्मान किया। यही कारण है कि मीडिया जगत उन्हें लोकतंत्र के सच्चे रक्षक के रूप में याद करता है।

वहीं तहसील प्रभारी अमित बरनवाल ने कहा कि कल्याण सिंह जी जनता से सीधे जुड़े हुए नेता थे। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और समर्पण उन्हें एक आदर्श जननायक बनाते हैं।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि कल्याण सिंह जी का योगदान भारतीय राजनीति और राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास में अमिट रहेगा। उनकी पुण्यतिथि पर समिति के पदाधिकारियों व उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धेय बाबू जी को विनम्र श्रद्धांजलि।

See also  लार ब्लॉक में आवारा कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन लोग व पशु  घायल  दहशत में ग्रामीण

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required