Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • बिहार ले जाए जा रहे 7 गोवंश के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बिहार ले जाए जा रहे 7 गोवंश के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 ग्रामीण न्यूज तेज नजर देवरिया

देवरिया। जनपद देवरिया की बरियारपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात गोवंशीय पशु और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पकड़े गए तस्कर बिहार में गोवंश की तस्करी कर ले जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला के पर्यवेक्षण में बरियारपुर थाना पुलिस टीम ने बाराडीह पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन संख्या UP 57T 7233 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सात गोवंशीय पशु लदे मिले।

मौके पर से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सतेन्द्र यादव पुत्र रामअवतार यादव, ग्राम मुसैला, थाना खुखुन्दु, जनपद देवरिया और प्रदीप यादव पुत्र रामप्रवेश यादव, ग्राम बंगरा समरगंज, थाना खामपार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बरियारपुर थाना में मुकदमा संख्या 261/2025, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

देवरिया पुलिस ने बताया कि अपराध और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

See also  बंगरा बाजार में 4 जनवरी को किसान मेले का आयोजन, कृषि मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required