Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • तीन माह में ही जर्जर हुआ नवलपुर–लार बाईपास, लोगों में आक्रोश

तीन माह में ही जर्जर हुआ नवलपुर–लार बाईपास, लोगों में आक्रोश

 ग्रामीण न्यूज तेज नजर देवरिया

 करोड़ों खर्च के बावजूद सड़क गड्ढों में तब्दील, हादसों का खतरा बढ़ा

पिपरा चौराहा लार नवलपुर–लार बाईपास मार्ग पर करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई सड़क महज तीन माह में ही उखड़ने लगी है। जगह-जगह गड्ढों ने इस मार्ग को फिर से खतरनाक बना दिया है। इससे नाराज़ स्थानीय लोग इसे जिम्मेदार विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा बता रहे हैं।

तीन वर्ष पहले भी इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन मानकहीन कार्यप्रणाली के चलते सड़क जल्दी ही गड्ढों में तब्दील हो गई थी। बढ़ती परेशानी देखते हुए शासन ने बजट स्वीकृत कर पुनः निर्माण कराया, लेकिन महज तीन माह बाद ही सड़क की परत उखड़ने लगी है।

यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि हर रोज़  हज़ार से अधिक भारी और हल्के वाहन इसी रास्ते से होकर  बिहार की ओर गुजरते हैं। जर्जर सड़क के कारण न सिर्फ यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। लार बाईपास मार्ग की हालत भी लगभग ऐसी ही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसियां केवल खानापूर्ति करती हैं और विभागीय अधिकारी आँखें मूँदकर भुगतान कर देते हैं।

See also  पैनल अधिवक्ताओं के चयन हेतु साक्षात्कार की तिथियाँ घोषित

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required