Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार से उठी व्यापारियों की बगावत – अब और नहीं सहेंगे अन्याय

लार से उठी व्यापारियों की बगावत – अब और नहीं सहेंगे अन्याय

लार से उठी व्यापारियों की बगावत – “अब और नहीं सहेंगे अन्याय”

देवरिया/लार कस्बे में रविवार की शाम शिव मंदिर प्रांगण गुस्से और आक्रोश का गवाह बना। दबंगों की गुंडई, अधिकारियों की तानाशाही और नगर पंचायत की मनमानी से परेशान व्यापारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

जिलाध्यक्ष कुसमाकर त्रिपाठी ने मंच से गरजते हुए कहा – “अगर संगठन मजबूत होगा तो व्यापारी पर आंच तक नहीं आएगी। अब हर उत्पीड़न का जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।”
उपाध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने चेतावनी दी – “व्यापारी एकजुट न हुए तो ऐसे ही पीटे और प्रताड़ित होते रहेंगे।”

सभा में चन्द्रावती हत्याकांड का खुलासा न होने पर प्रशासन को घेरते हुए कहा गया कि यदि जांच में ढिलाई बरती गई तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

बैठक में जिला महामंत्री वासदेव, उपाध्यक्ष जेपी जायसवाल, रवीन्द्र वर्मा और ध्रुव गुप्ता ने भी प्रशासन को चेताया कि व्यापारी अब चुप नहीं बैठेंगे।

इस मौके पर ओमप्रकाश मोदनवाल, राजेश वर्मा, प्रदीप बरनवाल, विवेक गुप्ता, विनय बरनवाल, विशाल बरनवाल, जय प्रकाश मोदनवाल, नरेन्द्र जायसवाल, सूर्य प्रकाश जायसवाल, संतोष वर्मा, ईश्वर गुप्ता, शकील अनवर लारी, गिरीश नारायण कुशवाहा, रजनीश पटेल, राजीव वर्मा, सभापति कुशवाहा, अनिल वर्मा, रामनरायन जायसवाल, विनोद बरनवाल, सुधीर बलवार समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

बैठक का संचालन व्यापार मंडल लार अध्यक्ष सतीश बरनवाल ने किया।

लार से उठी ये गूंज अब जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी। व्यापारियों का साफ कहना है – “अब उत्पीड़न नहीं, हक और सम्मान चाहिए। यदि दबाया गया तो लार से उठी चिंगारी ज्वालामुखी बन जाएगी।”

See also  ग्रामीण क्षेत्रों भी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required