Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • विद्यालय से घर लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, शिक्षिका के गले से चैन भी छीनी

विद्यालय से घर लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, शिक्षिका के गले से चैन भी छीनी

विद्यालय से घर लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, शिक्षिका के गले से चैन भी छीनी

लूटपाट के इरादे से हुई वारदात या पूर्व नियोजित साजिश? पुलिस कर रही जांच

 

16 सितंबर लार विकास खंड अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय भरौली में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव की सोमवार की शाम विद्यालय से घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उभांव थाना क्षेत्र मुजौना के पास उस वक्त हुई जब देवेंद्र यादव रोज की तरह विद्यालय समाप्ति के बाद शिक्षिका श्रीमती कंचन सिंह के साथ घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शी शिक्षिका कंचन सिंह के अनुसार, हमलावर पहले उनके पास आए और उनके गले से सोने की चैन छीन ली। इसके बाद उन्होंने शिक्षक देवेंद्र यादव के साथ झपटमारी की और विरोध करने पर गोली चला दी, जो उनके सीने में जा लगी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को तत्काल मऊ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बनारस रेफर कर दिया। लेकिन बनारस ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस  प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जारी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह लूटपाट का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन व्यक्तिगत रंजिश या पूर्व नियोजित हत्या की भी जांच की जा रही है।

See also  यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

इस घटना से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required