Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • लार बाजार के चनुकी मोड़ पर बैठे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लार बाजार के चनुकी मोड़ पर बैठे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लार बाजार के चनुकी मोड़ पर बैठे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देवरिया जनपद के लार बाजार स्थित चनुकी मोड़ पर रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक एक स्थान पर बैठा रहा। जब लोगों ने देखा कि उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, देवरिया भेज दिया। मृतक की पहचान सल्लेआला पुत्र अलीशेर, निवासी रामनगर के रूप में बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि युवक ने शराब पी रखी थी और वह चिमनी पर काम करता था, हालांकि शराब पीने या मौत के कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

See also  देवरिया: विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बाल विवाह व बाल श्रम रोकने पर जोर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required