Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • 12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा, 39.91 लाख पौधरोपण का लक्ष्य देवरिया,

12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा, 39.91 लाख पौधरोपण का लक्ष्य देवरिया,

12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा, 39.91 लाख पौधरोपण का लक्ष्य देवरिया,

08 जुलाई। जनपद में 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को अभियान को सफल बनाने तथा लगाए जाने वाले पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जनपद को कुल 39,91,900 पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। विभागवार लक्ष्य के अनुसार वन एवं वन्यजीव विभाग को 13.46 लाख, ग्राम्य विकास विभाग को 13.97 लाख, कृषि विभाग को 4.32 लाख, पर्यावरण विभाग को 1.52 लाख, पंचायती राज विभाग को 1.53 लाख तथा अन्य विभागों को शेष लक्ष्य आवंटित किया गया है। सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर दो-दो सहजन के पौधे लगाए जाएं। वहीं प्रत्येक पंचायत भवन पर आंवला, सहजन और नींबू के पौधे लगाए जाएं। इसके अलावा अमृत सरोवर, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, चारागाहों, पशु आश्रय केंद्रों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य सड़कों के किनारे उपयुक्त प्रजातियों का पौधरोपण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही वृक्षारोपण गतिविधियों को सोशल मीडिया से जोड़ने तथा हरित विद्यालय, हरित ग्राम और हरित पंचायत सचिवालय की अवधारणा को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित करें और सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें।

See also  कांग्रेसियों ने किया संगठन सृजन अभियान के तहत लार में बैठक

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required