काकोरी कांड के 100 वर्ष पूरे,सलेमपुर में मनाया गया शताब्दी समारोह, लोगों ने वीर शहीदों को याद किया
काकोरी कांड के 100 वर्ष पूरे,सलेमपुर में मनाया गया शताब्दी समारोह, लोगों ने वीर शहीदों को याद किया 
सलेमपुर के तहसील में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व के काकोरी ट्रेन एक्शन के 100 वर्ष पूरे होने पर शहीदों को याद में शताब्दी समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि एवम अन्य अतिथियों ने अमर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता सेनानियों एवम उनके घरवालों को शाल ओढ़ा एवम पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मनोहारी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीशचंद्र तिवारी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में मील का पत्थर माने जाने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष प्रदेश में मनाया जा रहा है। काकोरी ट्रेन एक्शन आज़ादी के संघर्ष की महत्वपूर्ण घटना है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रान्तिकारियों द्वारा ब्रिटिश राज के विरुद्ध भयंकर युद्ध छेड़ने की ईच्छा से हथियार खरीदने के लिये ब्रिटिश सरकार का ही खजाना लूट लेने की यह एक ऐतिहासिक घटना थी, जो 9 अगस्त, 1925 को क्रांतिकारियों द्वारा किया गया था। जिससे ब्रिटिश सरकार के हुकूमत के चूले हिल गए थे।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि घटना में बिना सुनवाई के ही वीरों को फांसी की सजा सुना दी गई थी और नियत दिन से एक दिन पहले ही फांसी दे कर उस समय की हुकूमत ने कायरता दिखाई थी।
उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह,विनय पाण्डेय, सन्तोष दूबे आदि मौजूद रहे।