Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी जरूरी: जिलाधिकारी

टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी जरूरी: जिलाधिकारी

टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी जरूरी: जिलाधिकारी

देवरिया, 23 मार्च 2026।
विश्व टीबी दिवस (24 मार्च) के अवसर पर जनपद में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से निकली इस रैली को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में स्कूली बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। टीबी के बैक्टीरिया और टीबी चैंपियन के प्रतीकात्मक पुतले आकर्षण का केंद्र रहे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों—कोतवाली रोड, सिविल लाइन, बस स्टैंड और सीएमओ कार्यालय होते हुए टीबी क्लिनिक पर समाप्त हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के लिए सराहनीय कार्य हो रहा है और मृत्यु दर में भी कमी आई है। यदि सभी लोग सहयोग करें, तो टीबी को समय से पहले समाप्त किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार टीबी उन्मूलन के लिए लगातार प्रयासरत है। जिले में मरीजों की सक्रिय खोज की जा रही है और नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च को टीबी मुक्त हुए 192 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। लक्षण वाले मरीजों की जांच कर उनका सैंपल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

See also  खान सर का शिक्षा के क्षेत्र से आगे बढ़कर समाज सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम।

टीबी (क्षयरोग) के प्रमुख लक्षण
2 हफ्ते से अधिक समय तक लगातार खांसी
खांसी में खून आना
छाती में दर्द और सांस फूलना
वजन कम होना और कमजोरी
शाम के समय बुखार और ठंड लगना
रात में पसीना आना

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required