Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • या हुसैन के नारों से तथा डंका व तासे के गड़गड़ाहट से गूंज उठा था मेहरौना फतेह बाग।

या हुसैन के नारों से तथा डंका व तासे के गड़गड़ाहट से गूंज उठा था मेहरौना फतेह बाग।

 या हुसैन के नारों से तथा डंका व तासे के गड़गड़ाहट से गूंज उठा था मेहरौना फतेह बाग।

सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी लार श्री अमित कुमार सिंह रहे तैनात।

आज यौमे आशूरा यानी मोहर्रम की दसवीं तारीख को मेहरौना घाट फतेह बाग की सरजमीं पर जमाने से हर वर्ष लगता आरहा मोहर्रम का मेला जो काफी प्रचलित माना जाता है इस मेले में दूर दूर से लोग आते हैं। क्षेत्र के तमाम ताजियादार अपना अपना ताजिया लेकर पहुंचे

 

 

वहीं  खेल के मैदान में पहुंचे विभिन्न जगहों के जैसे खेमादेई, सुतावर रोपन छपरा, रतनपुरा,चौडीहा, मेहरौना आदि गांव के खिलाड़ियों ने इस तिलमिलाती धूप को मात देते हुए अपना अपना करतब दिखाए।

काफी तादाद में लोग पहुंच मेले का आनंद लिया मेले में किसी प्रकार की कोई अशांति ना हो इसके लिए प्रशासन के लोग काफी मुस्तैद दिखे।

     

     सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में अपने साथियों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी लार

सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी लार श्री अमित कुमार सिंह भी प्रशासन के लोगों के साथ मेले में घूम-घूम कर कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने व शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालने व किसी भी अप्रिय घटना, हिंसा ना हो इसकी जिम्मेदारी बखूबी निभाते नजर आए।

साथ में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्र, अरविंद कश्यप, खालिद खान सेराज अंसारी व कई शिक्षको ने भी मेले का लुत्फ उठाया।

या हुसैन के नारों से तथा डंका व तासे के गड़गड़ाहट से गूंज उठा था मेहरौना फतेह बाग।
जगह जगह सबील लगाकर मेले में आये लोगों को शरबत पानी पिलाया जा रहा था लोगों ने हुसैन के ताजिये के उपर खूब लुटाए मीठे लाइयां  ।

See also  सीएम योगी 501 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

                      ठंडा शरबत पानी के लिए लगाए गए सबील

देर से पहुंची रतनपुरा के गोल्डन कलर की ताजिया सेल्फी का केंद्र बन गई लोगों द्वारा खूब जमकर फोटो खींचे गए । मेला कमेटी के तरफ से प्रथम सम्मान गढवां के ताजिया द्वितीय उसी गांव में वने तलवार को तथा तृतीय सम्मान रतनपुरा को  नवाजा गया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required