Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  •  हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर विद्यालयों में चल रहे विभिन्न कार्यक्रम 

 हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर विद्यालयों में चल रहे विभिन्न कार्यक्रम 

 हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर विद्यालयों में चल रहे विभिन्न कार्यक्रम 

जनपद देवरिया हर घर तिरंगा को लेकर क्षेत्र के तमाम सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम चल रहे हैं तथा विभिन्न प्रकार के बच्चों द्वारा गतिविधियां कराई जा रही है लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में संविलियन स्कूल परासी चकलाल  के छात्रों ने भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर कला व तिरंगे की रंगोली बनाकर देश के उन क्रांतिकारियों को व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी व मुकेश यादव ने देश के आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों व देशभक्तों को याद करते हुए छात्रों को देश के प्रति जागरूक किया। क्षेत्र के सभी शिक्षकों द्वारा अपने-अपने विद्यालय के कार्यक्रम का फोटो जमकर स्टेटस के जरिए व्हाट्सएप फेसबुक पर वायरल किया जा रहा है

आपको बता दें कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। यह अभियान लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है ताकि वे स्वतंत्रता संग्राम के गौरव को महसूस कर सकें।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर स्कूलों के लिए जारी निर्देशों में छात्रों और शिक्षकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया गया है।

यह अभियान युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले आदर्श व्यक्तियों को याद करने के उद्देश्य से चलाया जाता है।


विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सीमा खातून ने बताया इस साल 15 अगस्त, 2025 को भारत का 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा  शिक्षकों ने छात्रों से यह प्रण दिलवाई  कि हम अपने देश की आन, बान और शान,तथा अपने तिरंगे की हमेशा रक्षा करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक श्री मुकेश कुमार यादव, शिक्षक मुकेश यादव ,शिक्षक अरविंद तिवारी,शिक्षक सूर्यनारायण तिवारी,एसएमसी अध्यक्ष हरेन्द्र यादव , शिक्षिका रीना देवी, शिक्षिका सुनीता देवी, ईसीसी एजुकेटर जानकी गोंड़ व समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

See also  किसानों का सम्मान बढ़ा रहे मोदी- पवन मिश्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required