Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जीवितियां पर्व पर माताओं एवं बहनों को शुभकामनाएं

जीवितियां पर्व पर माताओं एवं बहनों को शुभकामनाएं

जीवितियां पर्व पर माताओं एवं बहनों को शुभकामनाएं

देवरिया।
जीवितियां के पावन अवसर पर पत्रकार एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र मिश्रा ने देशभर की माताओं एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व मातृत्व, स्नेह और संतान की लंबी उम्र की मंगलकामना का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोच्च है और जीवितियां जैसे पर्व हमारी इसी परंपरा और आस्था को आगे बढ़ाते हैं।

श्री मिश्रा ने कहा कि माताएं अपने बच्चों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर व्रत रखती हैं। यह उनके त्याग, समर्पण और प्रेम का अनुपम उदाहरण है। समाज के हर वर्ग को मातृशक्ति के योगदान को सम्मान देना चाहिए।

उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व पर माताओं की सेवा एवं सम्मान का संकल्प लें और परिवार तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का कार्य करें।

जीवितियां के मौके पर समिति के अन्य पदाधिकारियों ने भी मातृशक्ति को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की।

See also  डीएम व एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required