लार ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में नहीं हो सकी शिक्षक संकुल मीटिंग- डा.गोविन्द कुमार मिश्र
लार ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में नहीं हो सकी शिक्षक संकुल मीटिंग
शिक्षा विभाग के सभी ग्रुपों को छोड़ कर रहे शिक्षक
अपनी मांगो को लेकर 15 दिनों से प्रदर्शन कर रहे है शिक्षक
लार ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को होने वाली शिक्षक संकुल की मीटिंग नहीं हो सकी जिसका प्रमुख कारण विगत सोमवार को लार ब्लॉक सभी शिक्षक संकुलो ने खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह को सामूहिक रूप से त्याग पत्र सौंप दिया था।संकुल शिक्षको ने बताया कि हमारी जिम्मेदारी प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को न्याय पंचायत स्तर बैठक करने की होती है। इसमें शासन के द्वारा दिए गए एजेंडे की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा हाउस होल्ड सर्वे, पुस्तक वितरण कार्य, स्कूलों का डाटा फीड करवाना भी संकुल की जिम्मेदारी है। एक न्याय पंचायत में पांच शिक्षक संकुल होते हैं। उन पांचों शिक्षकों को उस न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों को बराबर संख्या में आवंटित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने विद्यालय को संभालने के अलावा हमें यह अतिरिक्त कार्य करने को दिया गया है।शिक्षक संकुलों को अपने विद्यालय के साथ-साथ कई अन्य विद्यालयों के विभागीय सूचनाओं का आदान-प्रदान, दीक्षा प्रशिक्षण, डीबीटी व यूडायस प्लस पोर्टल पर डाटा फीडिंग जैसे कार्यों को बिना विद्यालय छोड़े करवाने का आदेश जारी किया गया है। इन कार्यों में शिक्षकों का व्यक्तिगत समय व पैसा खर्च होता है। साथ ही शिक्षकों के विद्यालय में शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता है। इन कार्यों के लिए शिक्षक संकुलों को किसी भी प्रकार का पारिश्रमिक नहीं दिया जाता है। इन हालात में शिक्षक संकुल का कार्य करना संभव नहीं है।चार वर्षों में पहली बार संकुल मीटिंग का बहिष्कार हुआ है ।लार ब्लॉक में शिक्षक संकुलो के सामूहिक त्यागपत्र से,शिक्षण संकुल मीटिंग नहीं हो सकी है।हम शिक्षको कि मांग बस ये है कि हमे राज्य कर्मचारीr का दर्ज़ा दे दिया जाएं और पुरानी पेंशन बहाल कर दिया जाएं।