ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, “सरकार की आमद मरहबा” के नारों से गूंजे गांव
ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, “सरकार की आमद मरहबा” के नारों से गूंजे गांव
जनपद देवरिया क्षेत्र लार
ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शुक्रवार की सुबह रतनपुरा, रोपन छपरा और परासी चकलाल गांवों में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ जुलूस निकाला गया। “सरकार की आमद मरहबा” और “या रसूलल्लाह” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह जुलूस भाईचारे, मेल-जोल और आध्यात्मिक उल्लास का प्रतीक बना।

जुलूस सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और परासी चकलाल, रतनपुरा, तथा रोपन छपरा का भ्रमण करते हुए दोपहर 12:00 बजे अपने निजी स्थान पर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

इस दौरान जुलूस का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रोपन छपरा के ग्राम प्रधान श्री दीपेंद्र सिंह की ओर से शरबत, पानी, बिस्कुट और नमकीन की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे जुलूस में शामिल सभी लोगों को राहत मिली और सभी ने इस पहल की सराहना की।

रतनपुरा के ग्राम प्रधान श्री संतोष कुमार साहनी, जिला पंचायत सदस्य श्री जनक कुशवाहा, एवं अन्य गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

खरवनिया चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ पूरे समय मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को संभाले रखा।

इस मौके पर छोटे-बड़े, बच्चे-बूढ़े सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जो क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना।
