Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतन वृद्धि पर उठाया सवाल

सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतन वृद्धि पर उठाया सवाल

सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतन वृद्धि पर उठाया सवाल

सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा के अतारांकित प्रश्न संख्या 1143 के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतन ढांचे में वृद्धि को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ाने का कोई प्रस्ताव है, यदि हां तो उसका विवरण क्या है, और यदि नहीं तो इसके क्या कारण हैं। इसके साथ ही उन्होंने देवरिया और बलिया जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों के जर्जर भवनों की संख्या तथा कुपोषण की समस्या को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी मांगी।

इन सवालों के जवाब में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका स्थानीय समुदाय के लिए स्वेच्छा से सेवाएं देने वाली मानदेय आधारित कर्मचारी होती हैं, जो बच्चों के देखभाल और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने बताया कि समय-समय पर मानदेय में वृद्धि की जाती रही है। 1 अक्टूबर 2018 से भारत सरकार द्वारा केंद्र और राज्यों के बीच लागत साझाकरण अनुपात के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 3000 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 2250 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 500 रुपये प्रतिमाह और सहायिकाओं को 250 रुपये प्रतिमाह कार्य निष्पादन आधारित प्रोत्साहन भी दिया जाता है।

उक्त जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी मंजूर आलम ने दी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सपा सांसद द्वारा लोकसभा में उठाए गए इस मुद्दे पर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है

See also  डीएम व एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required