Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, सैकड़ों युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ

लार में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, सैकड़ों युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ

 

मेरा युवा भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

लार (देवरिया)। नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को लार नगर स्थित एक निजी संस्थान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने युवाओं से अपने परिवार, मित्रों और समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिनंदन कुमार ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल शपथ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जनजागरण का सशक्त माध्यम बनकर नशामुक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।वहीं टारगेट क्लासेज के प्रबंधक नौशाद लारी ने कहा कि शिक्षा युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। जागरूक और संस्कारित युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। युवाओं के जोश और संकल्प ने पूरे कार्यक्रम को प्रेरणादायक बना दिया।

See also  डीएम ने टीकाकरण सत्र एवं आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required