देवरिया में धर्मांतरण और शोषण का बड़ा खुलासा – जनता में उबाल, प्रशासन पर दबाव!
देवरिया में धर्मांतरण और शोषण का बड़ा खुलासा – जनता में उबाल, प्रशासन पर दबाव!
देवरिया।
जिले में धर्मांतरण और शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी, उनकी पत्नी तरन्नुम और साले गौहर अली पर हिंदू युवतियों को फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने और शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गौहर अली ने एक हिंदू युवती लक्ष्मी सिंह का धर्मांतरण कराकर उसका नाम सलमा रखा और उससे निकाह कर लिया। वहीं, ईजी मार्ट का एक हिंदू मैनेजर भी धर्म परिवर्तन कर अब अब्दुल रहमान बन चुका है। आरोप है कि यह गैंग युवतियों को लक्जरी लाइफ का लालच देकर बड़े व्यापारियों को सप्लाई करता था और विरोध करने पर परिवारों को धमकियां दी जाती थीं।
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने दी चेतावनी
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इसे देवरिया की शांति के लिए गंभीर खतरा बताते हुए पूरे नेटवर्क की जांच के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि एसएस मॉल का मालिक गनी, देवरिया का मामूली दुकानदार था, लेकिन कुछ ही वर्षों में कई मॉल का मालिक बन गया। विधायक ने आरोप लगाया कि उसकी कमाई टेरर फंडिंग से जुड़ी है और उसे नियमित आर्थिक सहायता मिलती है।
जिले में आक्रोश, समाज ने उठाई आवाज
इस खुलासे से जिले भर में गुस्सा है। समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रशासन से पूरे सिंडिकेट की जड़ तक जांच कर उसे ध्वस्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह नेटवर्क जिले की शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
प्रशासन के लिए यह अब केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि जिले की अस्मिता और आस्था की लड़ाई बन चुका है।