Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • त्योहारों पर चूक बर्दाश्त नहीं, डीआईजी का रात में औचक निरीक्षण

त्योहारों पर चूक बर्दाश्त नहीं, डीआईजी का रात में औचक निरीक्षण

त्योहारों पर चूक बर्दाश्त नहीं, डीआईजी का रात में औचक निरीक्षण

पीआरवी की ढिलाई पर सख्त चेतावनी, साइबर अपराधियों पर कसी जाएगी लगाम

देवरिया। त्योहारों की भीड़-भाड़ और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चन्नप्पा शनिवार रात अचानक देवरिया पहुंचे। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के साथ उन्होंने यूपी-112 कार्यालय और साइबर थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की नब्ज टटोली।

डीआईजी ने यूपी-112 की कार्यप्रणाली पर सख्त रुख दिखाते हुए साफ कहा कि पीआरवी वाहनों की देरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मियों को हिदायत दी कि कॉल मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचें और स्थानीय थानों से तालमेल बैठाकर मामलों का निस्तारण करें।

साइबर थाने में निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “ऑनलाइन ठगों और फ्रॉड करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने साइबर सेल को चौकन्ना रहते हुए हर शिकायत पर फौरन कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद डीआईजी स्वयं अधिकारियों संग पैदल गश्त पर निकले। उन्होंने राहगीरों से संवाद करते हुए अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि, अराजक तत्व या महिलाओं-बच्चियों से जुड़ी समस्या को बिना झिझक तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, विनी सिंह, दीपशिखा वर्मा, प्रभारी यूपी-112 निरीक्षक रामबचन यादव और साइबर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

डीआईजी ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों की शांति और सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं चलेगी। पुलिस और जनता मिलकर ही माहौल को सौहार्दपूर्ण बना सकते हैं।

See also  ग्राम न्याय सहायता अभियान ‘अभिमान’: चयनित गांवों में शुरू होंगे लीगल ऐड क्लिनिक, ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क न्याय

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required