Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • पोखरे में मिला 6 वर्षीय बालक का शव, हत्या की आशंका रावतपार अमेठीया गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पोखरे में मिला 6 वर्षीय बालक का शव, हत्या की आशंका रावतपार अमेठीया गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पोखरे में मिला 6 वर्षीय बालक का शव, हत्या की आशंका
रावतपार अमेठिया गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावतपार अमेठिया गांव में आज सुबह एक 6 वर्षीय बालक  का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी कार्तिक के रूप में हुई है, जो सोमवार सुबह करीब 9 बजे से लापता था। उसका शव उसके ही घर के बगल स्थित पोखरे में पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही लार थाना से (एसआई) राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता श्री प्रकाश सदमे में हैं और किसी से कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। गांव में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है।

See also  रतनपुरा में मच्छरों का आतंक, दवा छिड़काव न होने से ग्रामीण परेशान — संतोष साहनी पर उदासीनता के आरोप

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required