कुम्हारों को मुफ्त विद्युत चाक मशीन, 27 मई तक करें आवेदन
कुम्हारों को मुफ्त विद्युत चाक मशीन, 27 मई तक करें आवेदन
देवरिया, 27 अप्रैल।
जिले के कुम्हारों और पारंपरिक कारीगरों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की समन्वित विकास कार्यक्रम योजना के तहत मिट्टी के बर्तन, खिलौने और मूर्तियां बनाने वाले कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक मशीन प्रदान की जाएगी।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद को 45 विद्युत चाक मशीनों का लक्ष्य मिला है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए और एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकता है। पहले से किसी सरकारी योजना के तहत चाक प्राप्त कर चुके लाभार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
इसके अलावा जनपद को 2 पगमिल मशीनों का भी लक्ष्य मिला है। इसके लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जो वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2025-26 के बीच मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत लाभान्वित हो चुके हैं।
👉 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट upmatikalaboard.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
👉 अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, जिला पंचायत भवन (प्रथम तल), देवरिया में संपर्क किया जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 मई 2026
जरूरी दस्तावेज:
पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
राशन कार्ड
शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
ग्राम प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र