Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप के लिए 30 अप्रैल को रोजगार मेला

टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप के लिए 30 अप्रैल को रोजगार मेला

टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप के लिए 30 अप्रैल को रोजगार मेला

देवरिया, 27 अप्रैल।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), भाटपाररानी के प्रधानाचार्य नीलेश मिश्रा ने जानकारी दी कि Tata Motors द्वारा लखनऊ प्लांट के लिए अप्रेंटिसशिप हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

यह रोजगार मेला 30 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया परिसर में आयोजित किया जाएगा।

👉 योग्यता:

आईटीआई (सभी ट्रेड – SCVT/NCVT)

हाईस्कूल में न्यूनतम 60% अंक

👉 आयु सीमा:

18 से 25 वर्ष

👉 स्टाइपेंड:

₹13,870 प्रति माह (अप्रेंटिसशिप के तहत)

👉 जरूरी दस्तावेज:

सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र (मूल व छायाप्रति)

बायोडाटा

आधार कार्ड

प्रधानाचार्य ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएं।

See also  बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम देवरिया पर अमर्यादित व्यवहार का लगाया आरोप ।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required