Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • पत्रकार एकता समन्वय समिति की बैठक संपन्न — संगठन विस्तार और पत्रकारों के सम्मान पर रहा जोर

पत्रकार एकता समन्वय समिति की बैठक संपन्न — संगठन विस्तार और पत्रकारों के सम्मान पर रहा जोर

पत्रकार एकता समन्वय समिति की बैठक संपन्न — संगठन विस्तार और पत्रकारों के सम्मान पर रहा जोर

देवरिया।
पत्रकार एकता समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया की तहसील इकाई भाटपार रानी की एक आवश्यक बैठक तहसील अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र मिश्र रहे।

बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि विश्वामित्र मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, उनके मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना संगठन की पहली प्राथमिकता है।” उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की एकजुटता बनाए रखने और हर पत्रकार के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह सचिव डॉ. शिव कुमार यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तनवीर आलम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीष बरनवाल तथा केन्द्रीय सदस्य मनोज सिंह चौहान उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार की रणनीति, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा तहसील स्तर पर सक्रिय सदस्यता अभियान चलाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त करने के लिए संगठन हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। बैठक का संचालन तहसील अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता ने दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

See also  देवरिया: 28 अप्रैल को जिला सैनिक बन्धु की बैठक, समस्याओं के समाधान का मिलेगा अवसर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required