Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • ग्राम प्रधान दीपेंद्र सिंह की पहल से ग्राम रोपन छपरा को मिली नालियों की समस्या से राहत, कुछ हिस्सों में अभी भी ज़रूरत

ग्राम प्रधान दीपेंद्र सिंह की पहल से ग्राम रोपन छपरा को मिली नालियों की समस्या से राहत, कुछ हिस्सों में अभी भी ज़रूरत

ग्राम प्रधान दीपेंद्र सिंह की पहल से ग्राम रोपन छपरा को मिली नालियों की समस्या से राहत, कुछ हिस्सों में अभी भी ज़रूरत

 

देवरिया, उत्तर प्रदेश — ग्राम रोपन छपरा के निवासी अब वर्षों पुरानी एक बड़ी समस्या से राहत की सांस ले रहे हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से खुली नालियों के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता था, जिससे ना केवल आमजन को परेशानी होती थी, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बने रहते थे।

oplus_2

ग्राम प्रधान दीपेंद्र सिंह ने इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए कार्यवाही शुरू की। उन्होंने खुदाई करवाकर पाइपलाइन बिछवाई, स्थान-स्थान पर चेम्बर्स का निर्माण कराया और नालियों की सफाई, मरम्मत व ढंकने का कार्य करवाया। इसके परिणामस्वरूप मुख्य मार्ग और आस-पास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या अब काफी हद तक समाप्त हो चुकी है।

स्थानीय निवासी अब खुलकर संतोष व्यक्त कर रहे हैं और गांव की सफाई व्यवस्था में आए इस सुधार के लिए ग्राम प्रधान का आभार प्रकट कर रहे हैं।

हालांकि, गांव के कुछ हिस्सों में अब भी पुरानी स्थिति बरकरार है जहाँ नालियां खुली हुई हैं । इन क्षेत्रों के लोगों ने ग्राम प्रधान से अपील की है कि शेष नालियों को भी यथाशीघ्र ढकवाया जाए, जिससे गांव पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित और रोगमुक्त बन सके।

गांव में हुई इस पहल को एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जो आगे चलकर अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।

See also  भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने रोडवेज यात्रियों को बनाया सदस्य

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required