Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • ई-रिक्शा चालकों को नगर पंचायत की वसूली से मिली राहत

ई-रिक्शा चालकों को नगर पंचायत की वसूली से मिली राहत

ई-रिक्शा चालकों को नगर पंचायत की वसूली से मिली राहत

सलेमपुर। नगर पंचायत की ओर से की जा रही वसूली से परेशान ई-रिक्शा चालकों को आखिरकार राहत मिल गई है। बुधवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में हुई बैठक में राज्य मंत्री ने घोषणा की कि शासन से लिखित आदेश आने तक ई-रिक्शा चालकों से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जाएगी।

बैठक में सैकड़ों ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे। राज्य मंत्री ने अधिशासी अधिकारी महेंद्र चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार गोपाल जी और कोतवाल संतोष कुमार पटेल से चर्चा की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लिखित निर्देश मिलने से पहले नगर पंचायत किसी भी तरह का कर नहीं वसूल सकती। कोतवाली प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि जबरन वसूली की शिकायत मिली तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

ई-रिक्शा यूनियन के नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि चालक प्रतिदिन 200 से 300 रुपये की ही कमाई कर पाते हैं, जो कई बार इससे भी कम होती है। ऐसे में नगर पंचायत का कर अदा करना बेहद कठिन था।

यह मुद्दा अभिषेक जायसवाल की पहल पर मंत्री के सामने रखा गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश मिश्रा, अशोक पांडेय, जटाशंकर दुबे, कन्हैया जायसवाल, धनंजय चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा, वाचस्पति त्रिपाठी, शिवाकांत तिवारी और अभय तिवारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

फैसले के बाद ई-रिक्शा चालकों ने राहत की सांस ली और मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

See also  न्यायालय के आदेश को नहीं मानते सैफाबाद चौकी इंचार्ज, रिटायर्ड कानूनगो न्याय के लिए खा रहा ठोकर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required